आबकारी अमले द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध सघन अभियान

कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा दिए गये निर्देशानुसार आबकारी अमले द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण, विक्रय एवं विनिर्माण के विरूद्व सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति दुबे ने बताया कि अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अगस्त माह में कुल 53 प्रकरण कायम कर 151 लीटर देशी, विदेशी, हाथ भटटी कच्ची मदिरा एवं 3340 किलो महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम-1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गया और जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 02 लाख 01 हजार 804 रूपये है। अवैध मदिरा के विरूद्व अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *