दो  दुकानों में चोरी का खुलासा, आरोपी से 10,600 रुपए नगद बरामद

मुकेश मेहता

/रेहटी। रेहटी नगर में दुकानों में हुई चोरी और CCTV कैमरों में कैद संदिग्ध की खबर का बड़ा असर सामने आया है। रेहटी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से दो  दुकानों में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा हो गया है।

पुलिस के अनुसार, दो दुकानों में चोरी की घटना के बाद CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना कबूला

पुलिस द्वारा आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना वाले दिन दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों घटनाओं से संबंधित कुल 10,600 रुपए की नगदी विधिवत जब्त की है। इसमें एक दुकान से 7 हजार रुपए और दूसरी दुकान से 3 हजार 600 रुपए की नगदी शामिल बताई गई है।

CCTV फुटेज बना पुलिस के लिए अहम सुराग

गौरतलब है कि बीते दिनों रेहटी की दुकान और सलकनपुर चौकी के सामने स्थित बेकरी दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। घटनाओं के CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजर थी।

खबर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की कार्रवाई का अहम परिणाम मानी जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक उग्रसेन, आरक्षक 113 अभिषेक, आरक्षक 559 रिन्द्र, आरक्षक 547 आनंद गुर्जर, महिला आरक्षक 334 संध्या, ना.सु.स. रोहित मालवीय एवं ना.सु.स. कमल चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

खबर के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जिस मामले को लेकर रेहटी में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे, उसी मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

द सीहोर न्यूज़ की खबर के बाद हुई त्वरित पुलिस कार्रवाई से व्यापारियों और आम नागरिकों में भी राहत की उम्मीद जगी है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *