पुलिस अधीक्षक सीहोर मंयक अवस्थी एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग के निर्देशानुसार मोहन सारवान एस.डी.ओ.पी. आष्टा द्वारा थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श को गंभीर प्रकऱण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश दिये थे ।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के पालन में थाना पार्वती के अप क्र 252/22 धारा 376(2) आई ,376(2)(एन),506 भादवि5/6 पाक्सो एक्ट में ईनामी फरार आऱोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालयमें पेश किया गया है ।

घटना क्रम –
दिनाँक 26.06.22 को फरियादीया नें थाना उपस्थित आकर उसके सोतेले पिता द्वारा शराब पीकर घर में आकर पीडिता के साथ बलात्कार करने एवं यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना पार्वती में पीडिता के सोतेले पिता के विरूद्ध अप क्र 252/22 धारा 376(2) आई ,376(2)(एन),506 भादवि5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

पुलिस द्वारा कार्यवाही –
उक्त प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलाश जारी की गई जो घटना कारित करने के उपरान्त आरोपी फरार हो गया था जिसकी पतारशी हेतु थाना प्रभारी पार्वती द्वारा टीम घटीत की गई । प्रकऱण में आरोपी के लगातार फरार होने से आरोपी की पतारशी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की पतारशी हेतु 5000 रूपये के ईनाम उद्घोषणा की गई थी ।प्रकऱण में सायबर सेल सीहोर से प्राप्त जानकारी एवं विश्वसवीय सुत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी के महाराष्ट्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी की पतारशी हेतु तत्काल थाना पार्वती पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड हेतु महाराष्ट्र रवाना होकर आरोपी को डोलफिल फेक्रट्री (कल्याण नगरी) कोणगाँव भिवंडी महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आष्टा पेश किया गया है ।

यह है आरोपी –
लालू बडोदिया पिता गणपत सिंह बडोदिया जाति अनुजाति उम्र 42 साल निवासी निपानिया थाना पार्वती जिला सीहोर
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि विक्रम आदर्श , सउनि लोक सिंह मरावी , सेउनि सुरेखाँ पंवार , प्रआर 07 बाबुलाल , आर 565 अतुल , थाना पार्वती पुलिस एवं सायबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *