पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने हाईवे पर हो रही चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं चोर/लुटेरो की धरपकड हेतु दिये गए निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा मोहन सारवान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावर के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 25/11/22 को हाईवे किनारे ढाबो पर खडे ट्रको से डीजल चोरी की घटना घटित करने मे शामिल दो आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी गया 180लीटर डीजल कीमती 16900 व आरी,टामी व पाने कीमती 500रू. तथा घटना मे प्रयुक्त टाटा इन्डिगो कार कीमती 2,00,000 कुल मशरूका कीमती 2,27,400रू. का जप्त करने में सफलता प्राप्तक की है ।
दिनांक 25/11/22 को फरियादी फूलसिह पिता कालूसिह मालवीय उम्र 42 साल निवासी फूडरा जावर ने सूचना दिया कि डम्फर क्र.MP41HA1746 पर ड्रायवरी करता हूँ दिनांक 24-25/11/22 की रात्रि 2 बजे डम्फर को कय्यूम के ढाबा के पास राजपूत ढाबा के पास हाईवे पर खडी कर घर आ गया था सुबह करीबन 10बजे पहुचा तो देखा कि डम्फर के डीजल टैक का ढक्कन खुला हुआ है व जमीन पर काफी डीजल फैला हुआ था कोई अज्ञात चोर ने डम्फर के डीजल टैक का ढक्कन तोडकर 180 लीटर डीजल निकालकर ले गया रिपोर्ट पर थाना जावर मे अपराध क्र.465/22 धारा 379 भादवि 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
मुखबिर से सूचना मिली कि जोरा ढाबा के पास दो व्यक्ति अपनी सफेद रंग की इन्डिगो कार क्र.MP04CE4103 से डीजल बेचने की तैयारी मे है सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताये अनुसार जोरा ढाबा के पास पहुचा जहां एक सफेद रंग की इन्डिगो कार खडी थी जिसमे आगे की सीट पर दो व्यक्ति बैठे थे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा जिनका नाम इलियास पिता नबाब खाँ जाति मिर्जा उम्र 38साल निवासी बिलाल कालोनी करोद भोपाल व मुजीब पिता अजीम खान जाति पठान उम्र 26साल निवासी वार्ड क्र.18 भट्टा मोहल्ला थाना कोतवाली राजसेन का होना पया गया तय एवं कार चेक करने पर कार मे 06 केन मे कुल 180लीटर डीजल कीमती 16900रू. का रखे पाया गया उक्त दोनो व्यक्तियो से डामर प्लान्ट कय्यूम के ढाबा के पास डोडी पर हुई डीजल चोरी के संबंध मे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिससे 06 डीजल से भरी केन, डीजल टैक का लाक तोडने के टामी, आरी, पाने सफेद रंग का पाईप कीमती 500रू. व सफेद रंग की इन्डिगो कार क्र.MP04CE4103 कीमती 2,00,000रू. की कुल मशरूका कीमती 2,27,400रू. का जप्त किया गया है। आरोपियो से अन्य चोरियो के संबध मे पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः- उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मदन इवने, सउनि जुबानसिह भूरिया, प्रआर.621 अर्जुन वर्मा, आर.624 मनोज,आर.855 कमलेश,आर.454 बलराम, सै.461 लाखन,सै.164 घासीराम, सै.372 नारायण,सै.362 ओमप्रकाश सै.179 कैलाश 100 डायल पायलेट राहतअली की सराहनीय भूमिका रही है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *