आज 1 जुलाई से देश भर में लागू होने वाले 3 नये कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आपराधिक कानून के लिए रेहटी पुलिस पूरी तरह तैयार रहकर, आमजन को भी जागरूक कर रही है जिसके लिए 1 जुलाई 2024 को कृष्ण वटिका गार्डन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू हो रहे है, जिसके सफल क्रियान्वयन तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों  द्वारा समस्त अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशालाएं व  आम जनता में भी इसका प्रचार प्रसार हेतु कार्यवाही के दिशा-निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में बरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेहटी  पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आपराधिक कानून- की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है साथ ही आम नागरिकों के बीच जाकर भी नए कानून के विभिन्न प्रावधान व  सुविधाओं के बारें में प्रचार प्रसार किया जा रहा गणमान्य  नागरिक शिक्षक शिक्षिकाए को नवीन आपराधिक कानूनों के विभिन्न प्रावधानों के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी  जिसमे रेहटी के  थाना प्रभारी राजेश कहारे एवम शिरीष उपासनी लोक अभियोजन अधिकारी भेरूदा द्वारा क्षेत्र के लोगो को नए कानून के प्रति जागरुक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया  इन के मार्गदर्शन में जन संबाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोगों को तीन नए कानून भारतीय न्याय  संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बताया गया। नए कानून के तहत CRPC में जहां कुल 484 धाराएं थीं, वहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) में 531 धाराएं की गईं हैं।अब  कोई भी नागरिक अपराध के सिलसिले में कहीं भी जीरो FIR दर्ज करा सकेगा। अब नये कानून के तहत अब बुजुर्गों, दिव्यांगों महिलाओं को थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *