मुकेश मेहता

रेहटी

। क्षेत्र के ग्राम कोठरा पिपल्या में एक युवक द्वारा कथित रूप से सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए कथित तौर पर आधा दर्जन लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम भी लिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, सुमेर उर्फ पप्पू पिता अमरसिंह पंवार, निवासी कोठरा पिपल्या, ने जहरीला पदार्थ सेवन करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वायरल वीडियो में युवक ने दावा किया कि वह लंबे समय से सूदखोरों के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन उसे तत्काल भेरूंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

इस संबंध में एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि यह मामला दो दिन पूर्व का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो, उपलब्ध साक्ष्यों तथा मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *