आयुष विभाग की योजनाओं और आयुष चिकित्सा पद्धति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए। आमजन को इस चिकित्सा पद्धति का अधिक लाभ मिले, इसके लिए विभाग के प्रयासों को बढ़ाया जाए। खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल अपनी सार्थक गतिविधियों से जाना जाता है। इस महाविद्यालय की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाए। जनजाति एवं आयुर्वेदिक वैद्यों को उनके पारंपरिक जड़ी-बूटियों के ज्ञान के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयुर्वेद औषधीय पौधों के सर्वे का कार्य भी पूर्ण किया गया है।

जिले के सलकनपुर में केन्द्र सरकार की स्वीकृति से 9 करोड़ रूपए की लागत से आयुष अस्पताल की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। एक नेचर पार्क की स्थापना भी की जा रही है। भोपाल में पंचकर्म चिकित्सा का लाभ रोगियों को मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *