वर्षा काल में अमरगढ़ नहीं आने की सख्त हिदायत देकर सभी को छोड़ा गया

सीहोर
बारिश के दौरान शाहगंज रोड स्थित अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर अधिक वर्षा होने के कारण बरसाती नदी में बाढ़ आ जाने से 100 से अधिक लोग अमरगढ़ जंगल फस गए थे। लोगो के जंगल में फसे होने की सूचना मिलने पर बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल तथा नायब तहसीलदार अंबर पंथी, डीएफओ एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कुलदीप मलिक एसडीआरएफ टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचते हैं। यह सभी लोग भी यहां पिकनिक मनाने आए थे लेकिन तेज बारिश आने के कारण बरसाती नदी में बाढ़ आ गई और यह निकल नहीं पाए तथा जंगल के अंदर ही फंस गए। इन लोगों के जंगल में फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सभी व्यक्तियों के सुरक्षित निकाले जाने तक पल-पल की जानकारी लेते रहे और अधिकारियों को निर्देश देते रहे। इन लोगों के निकाले जाने के बाद भी आसपास के पूरे एरिया को सर्च किया गया ताकि कहीं कोई व्यक्ति जंगल के अंदर न रह जाए। डीएफओ श्री सहाय तथा डिस्टिक कमांडेंट कुलदीप मलिक भी मौके पर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले के अमरगढ़ में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वर्षा काल में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे स्थानों पर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम श्राधेश्याम बघेल ने बताया कि सभी लोगों को बारिश के दौरान अमरगढ़ नहीं आने की सख्त हिदायत दी गई। इसके बाद भी यदि कोई अमरगढ़ आते हैं तो उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।(जस)

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *