पुस्तकें ज्ञान का भण्डार होती है। व्यक्ति के जीवन में पुस्तकों का अत्याधिक महत्व है। पुस्तकें जहॉं हमें ज्ञान के साथ ही हमारा मार्गदर्शन करती हैं, वहीं पुस्तकें अच्छी मित्र भी हैं। यह बात कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने ग्राम भोजनगर में लायब्रेरी के उदघाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
किताबें हमारे लिए एक सबसे बड़े और सच्चे साथी की तरह साबित होती है। अच्छी किताबें पढ़ कर अपने जीवन को उज्जवल बना सकते है। महान व्यक्तियों का कहना है, कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। ग्राम भोजनगर की यह लायब्रेरी आपके ज्ञानवर्द्धन में बहुत उपयोगी साबित होगी। इस लायब्रेरी की स्थापना में मध्यप्रदेश की ब्राण्ड एम्बेसेडर और भोजनगर की बेटी सुश्री मेघा परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर सुश्री मेघा परमार ने भी सम्बोधित किया।

कलेक्टर ठाकुर ने ग्राम भोजनगर ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर भोजनगर में ग्रामवासियों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं को सुना और ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ठाकुर ने सभी ग्रामवासियों से कहा कि सभी ग्रामवासी से गांव के विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें तो गांव आदर्श ग्राम बनजाएगा। इसके पश्चात उन्होंने प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण भी किया। और स्कूल की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *