अब जिला चिकित्सालय में नवीनतम मशीनों से बनेंगी रोटियां

जिला चिकित्सालय में अब डंस्ट्रियल वाशिंग मशीन से धुलेंगे कपड़े और मशीन से होंगे प्रेस

जिला चिकित्सालय के लॉण्ड्री हॉल तथा किचन रूम में 30 लाख रूपए की लागत की विभिन्न मशीने सीहोर विधायक श्री सुदेश राय तथा कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता बर्धमान फेब्रिकेशन बुधनी द्वारा सीएसआर मद से प्रदान की गई है। इन मशीनों का कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर एवं बर्धमान फेब्रिकेशन के अधिकारियों द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही एक्सरे रूम में नवीन एक्सरे मशीन का भी लोकार्पण किया गया। लॉण्ड्री तथा किचन रूम के लोकार्पण के अवसर पर बर्धमान फेब्रिकेशन के डायरेक्टर एस. पाल, यूनिट हेड टीसी गुप्ता, चीफ मेनेजर दिनेश के टी, मैनेजर श्री अश्वनी सिंह तथा सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डहेरिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।जिला चिकित्सालय सीहोर में 30 लाख रूपए की लागत की दो डंस्ट्रियल वाशिंग मशीन, टंबल ड्रायर, फ्लैट आईरनर, हाइड्रो एक्स्ट्रैकटर, रोटी बनाने की मशीन, मिक्सर ग्राइण्डर, आटा गूथने की मशीन तथा सब्जी कटर बर्धमान फेब्रिकेशन द्वारा प्रदान की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि इन मशीनों के आ जाने से अस्पताल में मरीजो को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने इन मशीनों को संचालित करने वाले टेक्निकल स्टॉफ को मशीनों के बेहतर संचालन और प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने किचन रूम के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजो को अच्छी गुणवत्ता का भोजन और नाश्ता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयं अस्पताल में बने लड्डू को खाकर गुणवत्ता परखी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *