प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनान्तर्गत, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2021-22 की कक्षा 12वी की मुख्य परीक्षा में शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के वे विद्यार्थी जो प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं उसे लैपटॉप क्रय के लिए राशि 25000 रूपये तथा प्रमाण पत्र प्रदाय किये जायेंगे। इसमें व्यावसायिक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी सम्मिलित है। प्रोत्साहन योजनान्तर्गत सीहोर जिले के 2739 विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलेगा।

योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि सभी 2739 पात्र विद्यार्थियों के बैंक एकांउट में वन क्लिक के माध्यम से ट्रान्सफर की जायेगी। विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियो द्वारा शिक्षा पोर्टल पर 26 सितम्बर 2022 तक अद्यतन की जाने के निर्देश आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा दिये गये है। जिलों के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस आशय की सूचना दी जाये कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ 3 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11 बजे तक कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड भोपाल में उनके लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे। किसी कारण वश कोई विद्यार्थी भोपाल नहीं पहुंच पाते हैं तो ऐसे विद्यार्थी वेब लिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ऑनलाईन सहभागिता करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल द्वारा विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन भोजन, एवं स्थानीय यातायात, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, प्रसाधान सुविधा,चलित टॉयलेट आदि व्यवस्थायें स्थानीय प्राचार्यो को दायित्व देकर सुनिश्चित की जावेंगी। स्वल्पाहार समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उनके जिलों के विद्यार्थियों के कार्यक्रम में सुरक्षित पहुंचने तथा वापिस लौटने तक की व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले के विद्यार्थियों के दल के साथ स्वयं कार्यक्रम में अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे। इस योजना अन्तर्गत प्रदेश में कुल 91,617 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना हे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *