सीहोर। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान का शहर के बस स्टैंड स्थित नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले में वर्तमान में भाजपा का परचम लहराया हुआ है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम लोगों को योजनाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने नव नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा के युवा नेता श्री राठौर अपने संघर्ष के कारण नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विराजमान है। पहले जिन लोगों ने संघर्ष किया आज वो लोग अच्छे पदों पर बैठे हुए हैं। इसलिए हम सबको भी जनता को सुविधा देने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेना चाहिए।
शहर के विकास का किया जाएगा चहुमुखी विकास
शहर के बस स्टैंड स्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के कार्यालय में स्थानीय पार्षदों के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भाजपा युवा नेता श्री चौहान का पुष्प वर्षा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर युवा और ऊर्जावान है, आगामी दिनों में शहर को पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *