सीहोर। सोमवार को शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकमेश्वर महादेव मंदिर और प्राचीन गणेश मंदिर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने पूजा-अर्चना करने के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर अनेक जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरण किए। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि भारत में संसाधनों की कोई कमी नहीं है साथ ही यहां अवसरों की भी कोई कमी नहीं हैद्ध अगर प्रतिभा और लगन के साथ आपकी किस्मत का साथ मिले तो आप आगे बढ़ सकते हैं। गरीबी के अभिशाप को मिटाने के लिए एक साथ कदम बढ़ाए एवं आर्थिक रूप से कमजोर बंधुओं का सहयोग करने का संकल्प ले। इस मौके पर नपाध्यक्ष राय के साथ वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र यादव, राजेन्द्र नागर, पवन अरोरा, कृष्ण पांडे, भगवान सिंह चंद्रवंशी, प्रेम राय आदि शामिल थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *