जनसेवा शिविरों के सफल आयोजन के लिए सांसद भार्गव की अध्‍यक्षता में बैठक हुई आयोजित
मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में जनसेवा शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को ग्राम जैत में तथा 28 अक्टूबर को ग्राम खैरी सिलगेना, ग़दर, राम नीमटोन तथा अकोला में जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित होंगे तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। शिविरों के सफल आयोजन के लिए सांसद श्री रमाकांत भार्गव की अध्‍यक्षता में शाहंगज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने कार्यक्रम के लिए सभी आवश्‍यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ठाकुर ने बुधनी जनपद में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविरो में प्राप्‍त आवेदनों और उनके निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि जनसेवा शिविर का उद्देश्‍य सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की महत्‍वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ प्रदान करना है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं के लिए उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन, प्रधानमंत्री सम्‍मान निधि, नक्‍शा शुद्धिकरण, नामांतरण, मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना सहित अनेक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो की संबंधित वि‍भागों के अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्‍होंने शेष हितग्राहियों को भी शीघ्र योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्‍होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास वि‍भाग के अधिकारियों को संबंधित ग्रामों का भ्रमण कर सभी आवश्‍यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *