शहर के सड़क मार्ग से टाउन हाल में भव्य रैली के रूप में पहुंचेगे सीएम
सीहोर। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के आदेश पर प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में एक दिन निश्चित कर उस दिन को नगर के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाए, उसी तारतम्य में आगामी 29 नवंबर को सीहोर नगरपालिका अपना गौरव दिवस (जन्म दिन) मना रही है। इस मौके पर स्वयं प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होकर क्षेत्रवासियों को अनेक सौगात प्रदान करेंगे। इसको लेकर नगर पालिका सीहोर के नगर का गौरव दिवस मनाए जाने की तैयारियां की जा रही है। गुरुवार शहर के बस स्टैंड स्थित टाउन हाल पर होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका के अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 29 नवंबर को नगर का गौरव दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, दूसरी खुशी की बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार 29 नवंबर 2005 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हमारे अनुरोध पर उन्होंने शहर के विकास के लिए भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। वैसे तो हमारा शहर का इतिहास काफी प्राचीन है। यह पर भगवान गणेश के मंदिर के अलावा शहर के अनेक स्थान विश्व पटल पर शहर का नाम रोशन करते है। सीहोर नगर सांप्रदायिक सद्भाव और सजातीय संस्कृति की अपनी गौरवपूर्ण परंपरा को समेटे हुए है। हमारे प्रदेश के मुखिया आगामी 29 नवंबर को हम सबके मध्य नगर का गौरव कार्यक्रम में शामिल होकर शहर को विकसित करने के लिए अनेकों सौगात प्रदान करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने बताया कि आगामी 29 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए के विकास की रुपरेखा तय की गई है। जिस तरह से विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है, उसे देख लग रहा है कि आगामी दिनों हमारा शहर किसी महानगर की तरह विकसित होगा। आगामी 29 नवंबर को जैन समाज के पंच कल्याण कार्यक्रम के पश्चात शहर के टाउन हाल के भव्य परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा शहरवासी शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राठौर के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *