सीहोर। मुम्बई से गुरूवार को सीहोर स्टेशन पहुंचे रेल मंत्रालय के जीएम अशोक कुमार मिश्र को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने जनहित को लेकर अपनी छह सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि ओवर ब्रिज की मरम्मत के अलावा ट्रेनों का स्टापेज हमारी मांग है। ज्ञापन में प्रयागराज डॉ. अम्बेडकर नगर, इन्दौर-पटना, इन्दौर-हावडा, अहमदाबाद-गोरखपुर, शिप्रा एक्सप्रेस इन्दोर-हावड़ा ट्रेनों को सीहोर रेल्वे स्टेशन पर स्टापेज कराने के साथ ही कोरोना काल में रुकी हुई दो ट्रेनों ओवर नाईट जबलपुर इन्दोर, इन्दोर-भोपाल इंटरसिटी को पुन: सीहोर रेल्वे स्टेशन पर स्टापेज के अलावा, सीहोर रेल्वे स्टेशन पर सर्वसुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कराये जावे की कृपा करें। उपरोक्त समस्याओं का अपना सीट नम्बर ढूंढने में असानी हो, सीहोर रेल्वे स्टेशन पर कैमरों की व्यवस्था की जाए व बोगी नम्बर के प्रदर्शन की स्कीन लगवाई जाए, इसके अलावा दुर्गा कॉलोनी, मुरली रोड व मंडी, फारेस्ट ऑफिस के पास अंडर ब्रिज के नीचे मरम्मत कार्य की अति अवश्यकता है। मंडी रेल्वे फाटक से 02 नम्बर प्लेटफार्म तक रोड का निर्माण, रेल्वे ओवरब्रिज पर कही-कही पर बीच में गड्डे है व खराब हो रहा है का मरम्मत कार्य कराया जाये।
इन्दौर-भोपाल रोड, नापला खेडी, जिला सीहोर मध्यप्रदेश में कुबेरेश्वर धाम जो कि भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा का धाम है। जहाँ पर रोज के हजारों यात्रीयों का आवागमन होता है व रेल्वे स्टेशन सीहोर पर भी हजारों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहते है। ओर उनकों ट्रेन की सुविधा नही मिल पाती है। सीहोर रेल्वे स्टेशन पर इन्दौर जबलपुर ओवर नाइट, इन्दौर भोपाल इंटरसिटी, अंबेडकर नगर प्रयागराज, इन्दौर हावड़ा सहित आधा दर्जन से अिधक ट्रेनों के स्टापेज पूर्व में थे, अब कोरोना काल बीत चुका है, प्रदेश और देश में सामान्य स्थिति हो गई है। इसलिए इन ट्रेनों के स्टापेज जिला मुख्यालय होने चाहिए। ट्रेन स्टापेज नहीं होने से व्यापारी, स्टूडेंट, नौकरी पेशा लोग और किसान, मजदूरों के साथ ही मध्यम वर्गीय और गरीब तबका आवागमन के लिए बहुत परेशान है। इसी प्रकार भोपाल, देवास, उज्जैन, तक अपडाउनरों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में लोग मंहगे परिवहन के लिए बाध्य हो रहे हैं। जिले के धार्मिक स्थलों की पहचान देश भर में है, इसमें चिंतामन भगवान गणेश मंदिर, कुबेरेश्वर धाम पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से आते जाते हैं। उन्हें असुविधा होती है। जबलपुर इन्दौर ओवर नाइट, इन्दौर भोपाल इंटर सिटी सहित देश के अन्य हिस्सों आवागमन करने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के स्टापेज की मांग की है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *