बैरागढ़ खुमान पंचातय भवन व सीसी रोड के भूमि पूजन के दौरान विधायक का तुलादान किया,
श्यामपुर। क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए लंबे समय से पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता है, इस उद्देश्य को सार्थक करते हुए विधायक सुदेश राय ने ‘श्यामपुर से सीहोर तक तीस करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर किया। वहीं क्षेत्र के बैरागढ़ खुमान में पंचायत भवन व सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत द्वारा तुलादान किया गया। निर्माण कार्य के भूमि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शनिवार को करीब तीस करोड़ से अधिक की लागत से एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को कई परेशानियों से निजात मिलेगी। इस मौके पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए सभी से आगे आने की अपील भी की है।
आबादी वाले क्षेत्र में दोनों ओर नालिया बनेगी
विधाकय सुदेश राय ने इस दौरान कहा कि तीस करोड़ के 75 लाख की लागत से बन रहे सड़क को चौड़ीकरण होने के साथ साथ मार्ग के दोनो और पानी निकासीक के लिए पक्की नालियों को निर्माण किया जाएगा।
बैरागढ़ खुमानम में तुलादान किया
बैरागढ़खुमान में विधायक सुदेश राय द्वारा बीस लाख से अधिक की लागत से बनने वाले पंचायत भवन व पांच लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायकों फलों से तुला गया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुदेश राय ने विधायक निधि से कई निर्माण कार्यो की मंजूरी दी।
इस दौरान भाजप जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल मझेड़ा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मायाराम गौर, जनपद उपाध्यक्ष ललता दांगी, सरपंच नवीन चैहान, राज दांगी, संजय पाटीदार,गोविंद पाटीदार, सुरेश विश्वकर्मा, डा़ रघुवीर सिंह दांगी, सरपंच रामनारायण मेबाढ़ा, जनपद हेम सिंह मीणा, विनोद, पूर्व सरपंच रमेश मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *