• सुरेश माहेश्वरी एवं मांगीलाल सोलंकी बने सदस्य
    रेहटी। बुधनी विधानसभा के कद्दावर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल माहेश्वरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश सिलाई कला मंडल का अध्यक्ष बनाया है। उनके साथ में सुरेश माहेश्वरी एवं मांगीलाल सोलंकी को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा नेता मनोहरलाल माहेश्वरी वर्ष 1982 में जनपद अध्यक्ष एवं वर्ष 1988 में सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे एक बार जनपद सदस्य भी रहे हैं और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने उन्हें मप्र सिलाई कला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री माहेश्वरी की नियुक्ति पर प्रदेशभर सहित रेहटी नगर में भी मेहता माहेश्वरी समाज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद रेहटी नगर में समाजजनों ने उनका फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता आसाराम यादव, रिखीराम यादव, अनार सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीना, श्रीराम मेहता, जुगलकिशोर सिसोदिया, अरुण माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, मनीष, धीरज, विनीत, पत्रकार मुकेश मेहता, बलराम सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।।
Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *