रक्तदान महादान है – प्रधान जिला न्यायाधीश
रक्तदान शिविर में 68 युनिट रक्त एकत्रित

सीहोर

     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 05 मई को जिला न्यायालय परिसर सीहोर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

     रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान एवं पुण्य कार्य है , जो किसी अन्य व्यक्ति के प्राणों की रक्षा करता है। इससे बड़ी कोई मानव सेवा नही हो सकती है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए तथा अपने परिचितों तथा आसपास के लोगो को इसके लाभों से अवगत कराकर रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

     रक्तदान शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुश्री सुमन श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एमके वर्मा,  न्यायाधीश एवं जिला रजिस्ट्रार श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, उपाध्यक्ष अभिभाषक संघ  सचिन तिवारी, रोटरी क्लब  राजेश काशिव उपस्थित थे।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *