भोपाल
मुकेश मेहता


भोपाल। ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026’ के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) की भोपाल इकाई द्वारा “राष्ट्रीय  जन संपर्क दिबस 2026 ” के मोके पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जेके अस्पताल के CMI हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें जनसंपर्क और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘लोक संपर्क सम्मान’ से नवाजा गया। उनका यह सम्मान जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, जिम्मेदारी और जनहित में किए गए प्रयासों की सराहना का प्रतीक है।

सुनील वर्मा अपनी कार्यशैली और संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से यह साबित किया है कि जनसंपर्क केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि आमजन के साथ भावनात्मक और विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने का माध्यम भी है। शासन और जनता के बीच मजबूत संवाद कायम करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

समारोह में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक निहारिका मीणा और हिमांशी बजाज को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर, प्रख्यात साहित्यकार उर्मिला शिरीष तथा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. नरेंद्र कुमार थापक ने सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच पर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *