– उमरिया में बांधवगढ़ नेशनल पार्क परिक्षेत्र में घटी घटना
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
– घायलों के लिए आर्थिक सहायता और फ्री इलाज की घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क परिक्षेत्र में बाघ ने एक महिला को मार डाला और कुछ लोगों को घायल कर दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक तरफ मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, तो वहीं दूसरी ओर घायलों को भी मुआवजा देने और उनका फ्री इलाज करने की घोषणा की।

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला, जिला उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने का समाचार दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमले में मृतक के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *