बुधनी। सीहोर जिला प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर बुधवार को बुधनी  विधानसभा के प्रसिद्ध नर्मदा तट आबलीघाट पहुंचीं, जहां उन्होंने जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं कन्या पूजन के साथ हुई। इसके बाद मंत्री कृष्णा गौर माँ नर्मदा का कलश लेकर निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुईं।

कलश यात्रा के पश्चात जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के मंच पर पहुंची प्रभारी मंत्री का जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने जल गंगा अभियान के तहत माँ नर्मदा के संरक्षण और जल संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जल गंगा मिशन के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश को जल संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्तियों ने सदियों से अपनी परंपरा, नीति और रीति-रिवाजों को सहेजकर रखा है, तभी हमारी संस्कृति और देश मजबूत बने हुए हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल सुरक्षा की शपथ दिलाई।

वहीं कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने बुधनी विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में  वरिष्ठ भाजपा नेता आशाराम यादव के जिला विकास समिति से त्यागपत्र दिए जाने के संबंध में पूछा तो प्रभारी मंत्री ने उक्त संबंध में पार्टी हाई कमान वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराने का आश्वासन दिया। मीडिया द्वारा  नर्मदा नदी में गांव का गंदा पानी मिलने को लेकर सवाल किया, तो मंत्री इस विषय पर सीधा जवाब देने से बचती नजर आईं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रामसजीवन यादव ने कीया

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *