विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को जिला दंडाधिकारी श्री चंद्र मोहन ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर लिप्त 03 आरोपियों को जिले से निष्कासित के आदेश जारी किये गये है।

      जिला दंडाधिकारी श्री चंद्र मोहन ठाकुर ने जिन 03 आरोपियों को जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा और लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए जिले से निष्कासित किया है। जिले से निष्कासित किये गये उनमें मर्रू ऊर्फ रामकिशन आ0श्यामलाल उईक उम्र 43 वर्ष निवासी नकटीतलाई थाना रेहटी, 13 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर सीहोर जिला एवं सीहोर जिले की सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से 3 माह के लिए जिले से निष्कासित के आदेश जारी किये है। इसी प्रकार जितेन्द्र भंडलेकर आ0 औमप्रकाश भंडलेकर उम्र 33 साल निवासी ग्राम धोधरा थाना गोपालपुर 09 अपराधों में लिप्त पाये जाने के कारण सीहोर जिले की राजस्व सीमा से 3 माह के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया है। विक्रांत ऊर्फ विक्की आ0 विमलसिंह भदौरिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बोरी निवासी नकटीतलाई थाना रेहटी को 12 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर 3 माह के लिए सीहोर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। 

      जिन 03 व्यक्ति जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को जिले से निष्कासित किया गया है उन आरोपियों को 48 घंटे के भीतर सीहोर जिले की राजस्व सीमा से बाहर जाना होगा तथा जहां भी रहेंगे वहां के पुलिस अधीक्षक एवं उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को उपस्थिति की निरंतर सूचना देते रहने का आदेश दिया गया है। इन्हें सीहोर जिला एवं उसके सीमावर्ती भोपाल रायसेन होशंगाबाद हरदा देवास शाजापुर तथा राजगढ़ जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *