कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में अवैध मदिरा के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही हैं। आबकारी दल ने वृत्त बुधनी के अनेक क्षेत्रों में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरण कायम कर देशी-विदेशी मदिरा जप्त की है। कार्यवाही में थाना शाहगंज अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन की लेवल एक की तीन तथा लेवल दो की दो शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया।

 

जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी अमले ने बुधनी में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत छापामार कार्रवाई की। कार्यवाही में वृत्त बुधनी अंतर्गतग्राम बकतरा में आरोपी बबलेश चौहान से 15लीटर कच्ची शराब, बुधनी में हाइवे पर स्थित पटेल ढाबे में आरोपी दुर्गेश मालो से 51 पाव विदेशी शराब, आज़ाद ढाबे में आरोपी शशांक वंसज से 28 पाव विदेशी शराब, 09 पाव प्लेन शराब और 05 बॉटल बीयर जप्त की गई। साथ ही बुधनी के अन्य ढाबों पर भी तलाशी की कार्यवाही की गईकार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक नीरज दुबे, चन्दर सिंह, शारदा कारोलिया सहित आबकारी विभाग के दल द्वारा की गई। अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *