सीहोर पुलिस – फर्जी नोट रखने एवं उपयोग करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 5 वर्ष का सश्रम कारावास सहित 5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया ।
माननीय न्यायालय – माननीय विशेष न्यायाधीश, श्री सुरेश सिंह महोदय, जिला-सीहोर के द्वारा मामले में आरोपी रवि उर्फ रविन्द दांगी पिता कल्याण दांगी उम्र 32 साल निवासी भालबामौरा थाना पठारी जिला विदिशा (म.प्र.) 5 वर्ष का सश्रम कारावास सहित 5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया मीडिया सेल प्रभारी केदार सिंह कौरव द्वारा बताया गया कि- दिनांक 23/4/19 को थाना श्याषपुर को तत्कालीन थाना प्रभारी नरेन्द्र कुलस्ते को मुखबीर द्वारा सूचना हुई कि, एक अमुक हुलिए का व्यक्ति जो नवोदय स्कूल के पास बने सदाबहार डाबे के पास खड़ा है, के पास बहुत सारे नकली नोट है थाना प्रभारी द्वारा उपनिरीक्षक अविनाश भोपले के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई पुलिस टीम शासकीय वाहन से बताए गए स्थान पर पहुची गई. जहां पर अमुक हुलिए का व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ की गई वह संतोषजन उत्तर नही दे सका, तलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति/आरोपी के कब्जे से दो-दो हजार रूपये के 29 नोट और 500-500 रूपये के 4 नोट कुल राशि 60000/- रूपये के नकली नोट मिले आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की गई और फर्जी नोटो को जांच हेतु बैक नोट प्रेस देवास भेजा गया, रिपोर्ट में फर्जी नोट होने का खुलासा हुआ। अनुसंधान पश्चात अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान न्यायालय में स्वतंत्र साक्षीयों द्वारा घटना का समर्थन नहीं किया गया पुलिस अधिकारियों की साक्ष्य पर न्यायालय ने घटना को प्रमाणित माना। माननीय न्यायालय द्वारा अंतिम बहस के दौरान अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए आरोपी को दोषसिद्ध किया गया। शासन की ओर से प्रकरण में पैरवी अपर लोक अभियोजक द्वारा एव अनुसंधान अधिकारी- उप0 निरीक्षक श्री अविनाश भोपले जिला सीहोर द्वारा की गई।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *