सीहोर पुलिस की “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई

आरोपियो के विरुद्ध NDPS act में हुआ प्रकरण दर्ज। आरोपियो से अवैध गांजा के संबंध में हो रही है पूछताछ

मध्यप्रदेश शासन एव पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशामुक्ति अभियान में जिले में नशे का अवैध कारोबार एव नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इसी अनुक्रम मे मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी एव थाना प्रभारी को “आपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों पर सख्त कार्यवाही हेतु लगातार सशक्त दिशा निर्देशन दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से प्राप्त दिशा निर्देशों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी बुधनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपिन्द्रसिंह राजपूत की टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 05 किलो 200 ग्राम गांजा एव मोटर साईकल कीमती करिबन 01 रूपये के मशरूका सहित दबोचा
घटना का विवरणः–
दिनांक 17.10.22 को रेहटी पुलिस को मुखबिर से गाजा तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व्दारा कलवाना जोड़ नसरुल्लागंज रेहटी रोड़ पर घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को मोटरसायकल सहित दबोचा। दोनों आरोपीगणो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा करीब 05किलो .200 ग्राम कीमती करीब 50,000 रुपये बरामद हूआ। आरोपीगणों के कब्जे से मौके पर मिला पांच किलो दो सौ ग्राम गांजा व एक मोटरसायकल जप्त कर कुल करीब एक लाख का मश्रुका जप्त किया गया व दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना रेहटी मे अपराध क्रमांक 473/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की धाराओ मे प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियो की पुलिस रिमांड लेकर आरोपियो से अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

नाम आरोपी
1- रघुवीर हरियाले पिता गुलाब सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खानपुरा सोसाइटी थाना नसरुल्लागंज
2- राकेश केवट पिता रामचंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रमगड़ा थाना रेहटी जिला सिहोर

सराहनीय भूमिकाः–
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपिन्द्रसिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि कमलेश चौहान , उनि राजू मखोड़, प्र.आर. 573 सुमेर सिंह, आर. 125 आदर्श, आर. 308 मनोक परते, आर. 701 दीपक सेन, आर. 590 राहुल वर्मा, आर. 724 प्रवीण सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।
—000—–

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *