-थाना मंडी पुलिस नें अंतर-जिला मोटर सायकल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,06 लाख रूपये कीमती 12 चोरी की मोटर सायकल बदामद करने मे मिली ब़डी सफलता –

सीहोर जमुनिया रोड पर पेट्रोल पम्प पर लूट/डकैती की घटना को अन्जान देने की बना रहे थे योजना। मंडी पुलिस की तत्परता से घटना के पहलेही गिरोह को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा जिले में आपराधिकगतिविधियों पर अंकुश लगानेएवचोरी वं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारीयों को समय –समय पर दिशा निर्देश दिये जा रहे थे । इसी अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुलिस सीहोर निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे थाना मंडी पुलिस टीम ने क्षेत्र में मोटर साईकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतर जिला चोर गिरोह को गिरफ्तार कर करिबन 06 लाख रूपये कीमती 12 मोटर सायकल आरोपियो से बरामद करने मे मिली बडी सफलता। चोर गिरोह सीहोर स्थित जमुनिया रोड पर पेट्रोल पम्प पर लूट /डकैती डालने की योजना बना रहे थे। मडी पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता के फलस्वरूप चोर गिरोह की योजना विफल हूई ।

घटना क्रमः-

​दिनांक- 18.10.22 को थाना मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीश राठौर के निर्माणाधीन दुकान के पास जमोनिया रोड मंडी सीहोर पर 6 संदिग्ध  व्यक्ति दुकान के पास बैठकर लूट / डकैती की योजना बना रहे  है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना मंडी की टीम मुखबिर के व्दारा बताये स्थान पर पहुची  जहाँ 6 संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखे तथा उनके पास 6 मोटर साईकिले भी खडी थी। मुखबिर द्वारा बताये सूचना अनुरूप वे 06 लोग आपस में पेट्रोल पम्प पर लूट की योजना बना रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा एवं उनकी तलासी लेने पर उनके पास से लूट की घटना को अंजाम देने वाले हथियार कुल्हाडी,राड,लाठी मिले जिनके संबंध में उनसे पूछताछ पर उन्होने पुलिस को बताया कि वे आज सीहोर जमोनिया रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने के लिये इकट्टा हुये थे। पुलिस ने6 संदिग्ध से साथ मोटर सायकल के सम्बन्ध मे पूछा तो उन्होने पुलिस को बताया कि ये सारी मोटर साईकिल हमने अलग-अलग स्थानों से लूट/डकेती की घटना को अन्जाम देने के लिये चोरी की है।आज भी  इन मोटर सायकल का पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने में इस्तेमाल करते । थाना मंडी पुलिस  ने सभी आरोपियों के कब्जे से06 मोटर साईकिल एवंहथियारो को विधिवत जप्त किया एवं उनके विरूध्द थाना मंडी  में लूट एवं डकैती की तैयारी के विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया ।  

​मंडी पुलिस ने गिरफ्तार शुदा आरोपियों से घटना एव अन्य अपराध के सम्बन्ध मे सघनता से पूछताछ की तो उन्होने पुलिस को बताया कि सीहोर जिले के अलावा उन्होने विदिशा,धार, राजगढ,शाजापुर,भोपाल से भी मोटर सायकल चोरी की है । जिसके आधार पर थाना मंडी पुलिस नें 06 अन्य मोटर सायकल आरोपियो से बरामद  करनें में सफलता प्राप्त की है । इस प्रकार कुल 12 मोटर  साईकिल चोरी की अलग-अलग कम्पनियों की आरोपियों से जप्त की गई है।

आरोपियो के नामः-

1. राजकुमार वर्मा पिता गोकुल प्रसाद वर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम भाडाखेडी थाना आष्टा जिला सीहोर

2. नकुल वर्मा पिता माखनसिहं वर्मा उम्र -22  साल निवासी पोलायकलाँ थाना अवंतीपुर बडौदिया जिला शाजापुर

3. मोन्टी उर्फ मोनू  सोनकर पिता अनिल सोनकर उम्र-19 साल निवासी डौहर मोहल्ला गंज सीहोर  

4. आनंद पिता जौरावर सिहं तिलावदिया उम्र-19 साल निवासी निपानियाँ गढी थाना बोडा जिलाराजगढ

5. राहुल वर्मा पिता आत्माराम वर्मा उम्र- 27 साल निवासी ग्राम मुस्कुरा थाना मंडी सीहोर

6. कुलदीप पिता सजनसिहं राजपूत उम्र 26 साल निवासी बाडेर शंकरपुरा थाना शमशाबाद विदिशा

जब्त मालः- 

1. 12 मोटर सायकल कीमती -06 लाख रूपयें लगभग

2. 02 कुल्हाडी, 02 लाठी,02 राड जिसे आरोपीगणो द्वारा घटना में प्रयुक्त किया जाता

सराहनीय भूमिका 

प्रभारी थाना मण्डी उनि हरिसिहं परमार, सउनि.(क)नवतेश सिहं राजपूत,सउनि (क),करणसिहं परमार ,प्र.आर.523 नरेन्द्र परमार, प्र.आर.354 मघेसिहं,आर.146 अतुल सिहं,आर.352 लखन धाकड, आर.579 विकास शर्मा,आर.271 छगन मालवीय,आर.66 भूपेन्द्र सिहं की अहम भूमिका रही ।थाना मण्‍डी की सम्‍पूर्ण टीम को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा नगद पुरूस्‍कार से पुरूस्‍कृत करने की घोषणा की गई।

 

अप. क्र. 377/22 में जप्‍तशुदा मोटर साइकिल विवरण

क्र.

नाम आरोपी 

अप. क्र.377/22 जप्त मो.सा. धारा 399, 402 ,379 भादवि.में जप्‍त मोटर साइकिल

चोरी स्थान      

जप्ती स्थान

इस्त. में जप्त मो.सा.

धारा 41(1-4) 379 भादवि. में जप्‍त मोटर साइकिल

चोरी स्थान      

जप्ती स्थान

रिमार्क 

01

राजकुमार पिता गोकुल प्रसाद वर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम भाङाखेङी थाना आष्टाजिला सीहोर

मो. सा.होण्डा ड्रीम योगा MP-37-MN-3973

ईछावर

सीहोर

जमोनिया रोङ 

मो. सा. बजाज प्लेटिना MP-42-MQ-4883

शुजालपुर मण्डी 

आरोपी के घर ग्राम भाङाखेङी थाना आष्टा जिला सीहोर 

02

नकुल वर्मा पिता माखन वर्मा उम्र 22 साल निवासी पोलाई कला थाना अवन्तिपुर बङोदिया थाना जिला शाजपुर 

होण्डा साईन MP-37MJ-4776 

सीहोर

जमोनिया रोङ से 

बजाज प्लेटिना 

MP-37-MP-8062

श्यामपुर

सीहोर से

आरोपी के घर पालाई कला से

पूर्व मे जिला शाजापुर मे आपराधिक रिकार्ड है

03

मोनू उर्फ मोन्टी पिता अनिल सोनकर उम्र 19 साल नि. ढोर मोहल्ला गंज सीहोर 

स्पेलेण्डर आई स्मार्ट MP-37-MM-3111

सीहोर

जमोनिया रोङ से 

होण्डा साईन ब्लेक 

MP-04-AM-7455

जहागीराबाद भोपाल से 

आरोपी के घरढोर मोह्लाल गंज सीहोर से 

पूर्व मे थाना कोतवाली मे आपराधिक रिकोर्ड है।

04

कुलदीप राजपुत पिता अचलसिहँ राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम बाङेर शंकरपुरा थाना शमशाहबाद जिला विदिशा 

स्पेलेण्डर प्लस MP-04-VC-8861

भोपाल

जमोनिया रोङ 

बजाजा सीटी 100 

MP-15-MU-1601

ग्यारसपुर से 

आरोपी के घर  ग्राम बाङेर शंकरपुरा थाना शमशाहबाद जिला विदिशा

पूर्व मे जिला विदिशा मे आपराधिक रिकोर्ड है।

05

आनंद वर्मा पिता जरोवर तिलावदिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम निपानिया गङी थाना बोङा जिला राजगढ 

हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस MP-37-MF-0991

सीहोर

जमोनिया रोङ 

हीरो होण्डा सीडी डिल्क्स MP-11-BD-9102

बरोङ जिला धार से 

आरोपी के घर ग्राम निपानिया गङी थाना बोङा जिला राजगढ से 

06

राहुल वर्मा पिता आत्माराम वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम मुसकुरा 

हीरो होण्डा सीडी डिल्कस MP-37-MH-0281

सीहोर

जमोनिया रोङ

हीरो की एच.एफ. डिल्क्स MP-42-MQ-7155

शाजापुर से 

आरोपी के घर ग्राम मुसकुरा से 

आपराधिक रिकार्ड :-

नाम आरोपी :-

कुलदीप राजपुत पिता अचलसिहँ राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम बाङेर शंकरपुरा थाना शमशाहबाद जिला विदिशा 

क्र

अपराध क्रमांक

धारा

01

454/19

294,323, 506, भादवि

02

19/21

294,323, 506, 34भादवि

03

81/21

294,323, 506, 34भादवि

04

166/21

294,323, 332, 506, 34भादवि

 

क्र

इस्‍तगासा क्रमांक

धारा

01

53/21

107, 116, (3) द.प्र.स.

02

374/21

107, 116, (3) द.प्र.स.

03

09/21

110, द.प्र.स.

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *