पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्धारा जिले मे अवैध शराब की रोकथाम एवं मादक पदार्थो के धरपकड हेतु दिये गए निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नसरुल्लागंज आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कंचन सिह के नेतृत्व में थाना नसरुल्लागंज अन्तर्गत ग्राम डिमावर में तिलाडिया जोड के पास गुमठी से थाना नसरुल्लागंज पुलिस ने दी दबिश आरोपी सुनील पिता कासीराम यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम डीमावर के कब्जे से अवैध रूप से रखी 7 पेटी देसी प्लेन मदिरा के 350 क्वार्टर मदिरा 63 लीटर देशी व बीयर की कुल 60 बॉटल 45 लीटर कुल अवैध शराब 108 लीटर कीमती 44,700/- रू जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है ।

दिनांक 31/10/22 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम डिमावर में तिलाडिया जोड के पास अपनी गुमठी में अवैध शराब रख कर शराब बेच रहा है , सूचना पर कार्यवाही कर पुलिस द्वार दबिश दी जहा अवैध देशी शराब प्लेन मदिरा की 7 पेटी, 03 हंटर बीयर की और 2 पेटी ब्लैक फोर्ड कंपनी की कुल शराब 108 लीटर कीमती 44,700रू. की रखे मिली ! अवैध शराब को जप्त कर आरोपी सुनील यादव पिता काशी राम यादव विरूद्ध थाना नसरुल्लागंज में आबकारी एक्ट की विभिन्न धारायो मे अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी सुनील यादव के पूर्व में भी अवैध रूप से शराब बेचने के प्रकरण थाना नसरुल्लागंज में दर्ज है ।

सराहनीय भूमिकाः-उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, सउनि मोहर सिंह गवली , प्रआर. पवन बाड़िवा , प्रधान आरक्षक राजेंद्र चंद्रवंशी , आरक्षक कपिल जाट , आरक्षक अक्षय की सराहनीय भूमिका रही है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *