आष्टा तहसील के ग्राम भंवरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक जगदीश प्रसाद परमार एवं समिति प्रबंधक नरेन्द्र शर्मा के विरूद्ध दुकान में अनियमितता एवं गबन पाए जाने पर मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी अधिकारी एसके तिवारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान भंवरा में अनियमितता की शिकायत मिलने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भाबोर द्वारा दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान राशन दुकान पर स्टॉक पंजी के संधारण, हितग्राहियों को दिए जाने वाले राशन तथा पीओएस मशीन में भी गड़बड़ी पाई गई। जांच के पश्चात राशन दुकान संचालक जगदीश प्रसाद परमार एवं समिति प्रबंधक नरेंद्र शर्मा के विरुद्ध आष्टा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *