पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्धारा हाईवे पर हो रही चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं चोर/लुटेरो की धरपकड हेतु दिये गए निर्देशो के तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीयअधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावर श्री मदन इवने के नेतृत्व मे गठित टीम द्धारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 22/11/22 को हाईवे किनारे ढाबो पर खडे ट्रको से डीजल चोरी की घटना घटित करने मे शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया 300 लीटर डीजल व यन्त्र कीमती 30,000रू. घटना मे प्रयुक्त टाटा इन्डिगो कार कीमती 2,00,000 कुल मशरूका कीमती 2,30,000/-रू. का जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 22/11/22 को फरियादी लक्ष्मीनारायण पिता मोतीलाल सेन उम्र 52साल निवासी कृष्ण मंदिर के पास जावर ने सूचना दिया कि मै ड्रायवरी करता हूँ दिनांक 21/11/22 को रात्रि 11बजे अपना डम्फर राजपूत ढाबा के पास हाईवे पर खडा कर घर आ गया था सुबह करीबन 10बजे पहुचा तो देखा कि डम्फर के डीजल टैक का ढक्कन खुला हुआ है व जमीन पर काफी डीजल फैला हुआ था कोई अज्ञात चोर ने डम्फर के डीजल टैक का ढक्कन तोडकर 300 लीटर डीजल निकालकर ले गया रिपोर्ट पर थाना जावर मे अपराध क्र.460/22 धारा 379 भादवि 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लालपुरा मेहतवाडा का असमल अपनी सफेद रंग की इन्डिगो कार क्र.MP04CE8219 मे आगे सीट के पास, पीछे सीट के पास व पीछे डिक्की मे कुछ केन रखकर कही डीजल बेचने की तैयारी मे है सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताये अनुसार गोदाम घर के पास लालपुरा मेहतवाडा पहुचा जहा एक व्यक्ति कार की सीट पर बैठ कर इन्डिगो कार स्टार्ट कर रहा था जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा नाम पता पूछा तो अपना नाम असलम पिता अकबर शाह जाति फकीर उम्र 32साल निवासी लालपुरा मेहतवाडा का बताया एवं कार चेक करने पर कार मे 09 केन 35 – 35 लीटर जिनमे कुल कीमती 28284रू. का रखे पाया गया जिससे राजपूत ढाबा के पास हाईवे रोड पर हुई डीजल चोरी के संबंध मे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिससे मौके पर 09 डीजल से भरी केन डीजल टैक का लाक तोडने के टामी पाने हरे रंग का पाईप व सफेद रंग की इन्डिगो कार क्र.MP04CE8219 कीमती 2,00,000रू. की कुल मशरूका कीमती 228784रू. का जप्त किया गया है। आरोपी असलम से अन्य चोरियो के संबध मे पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः- उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मदन इवने, उनि मनोज मालवीय,सउनि गिरिजा मेवाडे,आर.323 महेन्द्र,आर.624 मनोज, आर.633 मृत्युँजय, आर.650 देवेन्द्र,आर.454 बलराम, सै.330 जगदीश, सै.49 रमेश, सै.300 मागीलाल की सराहनीय भूमिका रही है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *