अशासकीय इमोटेब अस्पताल नसरूल्लागंज में डिलेवरी के उपरांत इलाज के दौरान श्रीमती नेहा मालपानी की मृत्यु की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. एसके डहेरिया ने जांच के लिए पाँच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति तत्काल प्रकरण की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।  

जांच समिति में जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम, डॉ. अंकित चांडक को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी (प्रसूति एवं स्त्रीरोग) डॉ. सुजाता परमार, डीपीएनएचओ श्रीमती गायत्री राव, प्रभारी शिकायत शाखा, संगणक श्री अर्जुन सुखेजा को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *