पुलिस अधीक्षक सीहोर मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार मोहन सारवान एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श को थाना क्षेत्र में धोखाधडी के प्रकऱण में तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये थे । उपरोक्त दिशा निर्देश के पालन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा अपराध धारा 420, 406, 120बी ,34 भादवि में आरोपियों को गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना क्रम – दिनाँक 18.04.23 को आवेदिका निवासी पटेल गार्डन के पीछे अलीपुर आष्टा द्वारा 03 लोगो के विरूद्ध पैसे छ; गुना करने का कह कर फरियादी के साथ 5 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधडी करने के संबंध में आवेदन दिया था जिस पर से थाना पार्वती में आरोपीगण के विरूद्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

– उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित कर मुखवीर मामुर किये गये । आरोपी घटना दिनाँक से ही फरार थे । मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोपीगण उनके गाँव में आये हुए है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर कन्नौद पहुँचे जहाँ आरोपीगण कन्नौद बस स्टेण्ड पर कही भागने की फिराक में खडे थे पुलिस फोर्स की मदद से 02 आरोपीगण को पकडनें में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है, आरोपीगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है । प्रकरण में एक महिला आरोपी फरार है,जिसकी तलाश के हरसंभव प्रयास जारी है । आरोपी – 1. अनवर खां पिता मजीद खां नि. नीमखेडा थाना कन्नोद जिला देवास

  1. इमरान पिता अलताफ नि. रायपुरा थाना कन्नोद जिला देवास

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि विक्रम आदर्श ,सउनि अशोक श्रीवास्तव, प्रआर 50 जगदीश , आर 213 संजय, आर. 551 ज्ञानसिंह , एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *