दो आरोपियों में से एक नाबालिग, दूसरे की उम्र 18 साल

सीहोर। चार दिन पहले सैकड़ाखेड़ी हाईवे पर बोरे में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी के देवर ने डेढ़ लाख रुपए में दो व्यक्तियों को सुपारी देकर कराई थी। हत्या का एक आरोपी नाबालिग और दूसरा 18 साल का है। पुलिस ने महिला के देवर व हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बोरे में मिले शव की शिनाख्त पूजा (30) पत्नी

अमित अखेपुरिया निवासी फारेस्ट कॉलोनी सीहोर के रूप में हुई। पूजा के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई, जिसके आधार पर संदेही मृतका के देवर अक्षय अखेपुरिया से पूछताछ की गई। अक्षय ने बताया कि वह भाभी पूजा से परेशान था। उसने अपने घर के सामने रहने वाले एक युवक व उसके दोस्त को पूजा की हत्या की सुपारी दी। तीनों के बीच 1.5 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। 8 मार्च को आरोपी पूजा को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने की बात कहकर यूनिक कैफे ले गया, जहां उसका नाबालिग दोस्त भी मौजूद था। इन दोनों ने रुमाल की मदद से पूजा की

दम घोट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी

युवक ने हत्या के बाद पूजा की

लाश के साथ गलत काम किया।

फिर शव के हाथ पैर बांध कर बोरे

के अंदर डाल कर पुलिया के पास फेंक दिया। मृतका का मोबाइल व पर्स मंडी श्मशान के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। प्रकरण में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत की टीम ने आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की गैती, सफेद रंग का रुमाल, सूजा, मृतिका का फोन व पर्श व हरे रंगी रस्सी बाइक जब्त कर ली हैं। आरोपी

देवर अक्षय अखेपुरिया तथा दो

अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Mukesh Mehta
Mukesh Mehta

सीहोर और आसपास के क्षेत्रों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।

हम राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खेल, धर्म, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खबरें प्रकाशित करते हैं।

हमारा प्रयास है—आप तक सही खबर, सही समय पर पहुंचाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *